हज़ारीबाग: कजरी गांव में हजारीबाग पुलिस ने 2 अपराधियों को किया गिरफ्तार, एसपी ने जानकारी दी
हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चरही थाना क्षेत्र के कजरी गांव से दो कुख्यात अपराधी प्रेम गंझू और नूतन गंझू को गिरफ्तार किया गया। दोनों पर कई संगीन मामले दर्ज हैं। एसपी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि कार्रवाई गुप्त सूचना पर हुई। नक्सलियों पर भी पुलिस की सख्त नजर है, कोई नहीं बचेगा।