हज़ारीबाग: चट्टी बारियातु में वज्रपात से आधा दर्जन मवेशियों की मौत, मुआवजे की मांग
हजारीबाग जिले के चट्टी बारियातु पंचायत अंर्तगत ग्राम पगार में गुरुवार को हुई वज्रपात से पशुपालक जीतन महतो के आधा दर्जन भैंसों की मौत हो गई। जीतन महतो ने गुरूवार शाम 7 बजे बताया कि मवेशी गांव के पास खेत में चर रहे थे। इसी दौरान वज्रपात हुई और सभी मवेशी इसकी चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि पशुधन की मौत से उनके समक्ष विकट स्थिति उत्पन्न हो गई है।