हज़ारीबाग: हजारीबाग में सांसद मनीष जायसवाल ने 1200 महिलाओं को पोषण किट वितरित की
हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल की पहल पर पतरातु में आयोजित स्वास्थ्य मेला में 1200 गर्भवती व धात्री महिलाओं को नि:शुल्क पोषण किट दी गई। कार्यक्रम का आयोजन सीसीएल व यूथ इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से हुआ। सांसद ने कहा कि स्वस्थ मां व बच्चे ही राष्ट्र की मजबूती हैं। स्वास्थ्य जांच व सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।