हज़ारीबाग: दनुआ घाटी में ट्रक की कार से टक्कर, चालक की मौत
हजारीबाग जिले के दनुआ घाटी में गुरुवार को दर्दनाक सडक हादसा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा तेज हवा-पानी के कारण कार चालक संतुलन खो दिया। वहीं पीछे से आ रहे ट्रक ने कार संख्या BR 02Z/8828 में जोरदार टक्कर मारकर भाग गया। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। उपायुक्त हजारीबाग के आदेश पर मृतक का पोस्टमार्टम बरही अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया।