हज़ारीबाग: हरली में हाथी ने ग्रामीण को कुचलकर मौत के घाट उतारा, चैनपुर-बडगांव से बारात से लौट रहे शख्स पर हमला
हजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र अंतर्गत हरली में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया, जब हाथियों के झुंड से बिछड़कर एक भटके हाथी ने एक व्यक्ति को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान हरली निवासी सुरेश विश्वकर्मा उम्र लगभग 50 वर्ष पिता स्व महावीर विश्वकर्मा के रूप में हुई है। वह रामगढ़ के चैनपुर-बडगांव बारात गये हुए थे। लौटने के दौरान हरली में घटना हुई।