जबलपुर: दो मौतों के बाद जागा प्रशासन, मदन महल टेलीग्राफ फैक्टरी में ई-रिक्शा से कबाड़ चुराते चोर रंगे हाथों पकड़े गए
सालों पहले बंद हो चुकी जबलपुर की ऐतिहासिक टेलीग्राफ फैक्टरी आज चोरों और कबाड़ियों का सुरक्षित ठिकाना बन चुकी है। मदन महल से लेकर रानीताल ब्रिज तक फैली इस फैक्टरी से करोड़ों रुपये का लोहे का स्क्रेप दिन-दहाड़े गायब किया जा रहा है। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि प्रशासन और प्रबंधन तब जागा, जब बीते दिनों इसी निर्माण कार्य के दौरान दो मासूम मजदूरों की दर्दनाक म