गया टाउन सीडी ब्लॉक: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने गयाजी धर्मशाला का निरीक्षण किया, बन रहे भवन की गुणवत्ता जांची
रविवार को शाम 4:00 बजे बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने गयाजी टाउन क्षेत्र के चांदचौरा स्थित निर्माणाधीन गयाजी धर्मशाला भवन का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और निर्धारित समय-सीमा के अनुपालन की विस्तृत समीक्षा की, साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।