नवाबगंज: लखनऊ में बीजेपी प्रत्याशियों के स्वागत के दौरान मंच टूटा, बाराबंकी के कई नेताओं को लगी चोट
उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन मंगलवार को भाजपा प्रत्याशियों के जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। परिवर्तन चौक पर प्रत्याशियों के स्वागत के लिए बनाया गया मंच अचानक टूट गया।भाजपा के शिक्षक खंड प्रत्याशी उमेश द्विवेदी और स्नातक खंड प्रत्याशी अवनीश सिंह पटेल नामांकन जुलूस के साथ पहुंचे थे।