चौसा: चौसा-बक्सर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से राहगीर घायल, चालक फरार
Chausa, Buxar | May 31, 2026 चौसा-बक्सर मुख्य मार्ग पर शनिवार देर शाम मिश्रवलिया गांव के पास तेज रफ्तार बाइक ने राहगीर को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में चौसा निवासी 58 वर्षीय रामेश्वर प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगो ने इलाज के लिए चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चल रहे रामेश्वर प्रसाद से टकराई।