चाचौड़ा: NH 46 पर पेची और बीनागंज के बीच एक्सीडेंट में घायल महिला-पुरुष को विधायक प्रतिनिधि ने पहुंचाया अस्पताल
Chachaura, Guna | Sep 11, 2026 गुना में चाचौड़ा थाना के नेशनल हाईवे 46 पर पेची और बीनागंज के बीच बाइक सवार महिला पुरुष का एक्सीडेंट हो गया। 11 सितंबर को दी जानकारी में पेची से बीनागंज जा रहे चाचौड़ा विधायक प्रतिनिधि अनिरुद्ध मीणा ने सड़क किनारे महिला पुरुष को घायल पड़ा देख, दोनों को बीनागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, उपचार जारी है। फिलहाल घायलों की पहचान नहीं हो सकी है।