गिरिडीह: दीपावली एवं छठ महापर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने बगोदर में सघन जांच अभियान चलाया। उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर टीम ने 10 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान 8.5 किलोग्राम दूषित एवं मिलावटी मिठाई बरामद कर मौके पर ही नष्ट कराई गई। वहीं, 6 दुकानदारों को अनिवार्य रूप से FSSAI लाइसेंस लेने का निर्देश दिया गया। टीम ने मिठाई, पनीर, फल-सब्जी और होटल संचालकों को स्वच्छता एवं खाद्य गुणवत्ता के मानकों का पालन करने की हिदायत दी। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
#Giridih #Bagodar #FoodSafety #FoodAdulteration #FSSAI #Diwali #ChhathPuja #GiridihNews #JharkhandNews