बासोदा: अपर कलेक्टर ने किया उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश
विदिशा अपर कलेक्टर अनिल कुमार डामोर ने बुधवार को जिले के विभिन्न केंद्रों का दौरा कर चना, मसूर और गेहूं खरीदी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बासौदा के जीवाजीपुर और पठारी रोड स्थित केंद्रों पर तौल प्रक्रिया, किसान पंजीयन और भंडारण सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। श्री डामोर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपार्जन कार्य पूरी पारदर्शिता के