गायघाट: बेनीबाद पुलिस ने फरार शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार, पूछताछ के बाद भेजा जेल
मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाने की पुलिस ने फरार चल रहे एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर सोमवार को करीब 12 बजे में न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार हुए अभियुक्त की पहचान गायघाट थाना क्षेत्र के जारंग टेकुना गांव के राहुल कुमार बताया गया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि बीते माह 20 जून को पिरौंछा चौक के वाहन जांच के दौरान एक बाईक से विदेशी शराब बरामद किया गया।