गायघाट: शिवदाहां में बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने गए विधायक का लोगों ने किया विरोध, इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट क्षेत्र के शिवदाहां पंचायत में बाढ़ का निरीक्षण करने गए विधायक का ग्रामीणों ने विरोध किया। जिसका विडियो सोमवार सुबह से ही इंटरनेट मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना बीते शनिवार देर शाम करीब आठ बजे की बताई जा रही है। ग्रामीण सड़क की मांग को लेकर विधायक निरंजन राय के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।