गायघाट: भगवतपुर गांव में बन गुलरी के पेड़ से अचानक टपकने लगा पानी, लोग चमत्कार समझ पूजा-पाठ में जुटे
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड अंतर्गत बलौरनिधी पंचायत के भगवतपुर गांव में अचानक बन गुलरी के पेड़ के टहनियों से पानी निकलने लगा। इसके बाद देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटने लगी। लोग देवी देवता का चमत्कार समझ कर पेड़ के समीप धूप अगरबत्ती दिखाना शुरू कर दिए। लोग मां दुर्गा व भोलेनाथ की चमत्कार मान रहें हैं।