गायघाट: गायघाट प्रखंड में बागमती नदी के तटबंध में रिसाव, विधायक समेत अधिकारीयों ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों पर शुक्रवार की शाम विधायक एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारीयों ने बागमती नदी के तटबंध का निरीक्षण किया। इस दौरान क्षतिग्रस्त हुए तटबंध को मरम्मत करने का निर्देश दिया गया। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के जमालपुर कोदई। गोसाईं टोल, महुआर, बलौरनीधी, भटगामा, पागा लक्ष्मी समेत कई जगहों पर बांध क्षतिग्रस्त हो चुका है।