गायघाट: गायघाट व बेनीबाद थाना क्षेत्र के पूजा पंडालों का अग्निशमन विभाग ने किया निरीक्षण, मानक के अनुरूप लिया घोषणा पत्र
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट व बेनीबाद थाना क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का रविवार को अग्निशमन विभाग के कर्मीयों ने जांच पड़ताल की। इसके साथ ही पूजा आयोजको को मानक के रुप बिजली, विस्फोटक पदार्थ व ज्वलनशील पदार्थों की रख रखाव के बारे में जानकारी दी गई। वहीं मानक के अनुरूप पंडाल का निर्माण कराने की निर्देश दिया गया।