गायघाट: जारंग चौक पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राजस्व मंत्री का किया गया स्वागत, कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने की दी सलाह
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र के जारंग चौक एनएच 27 पर सोमवार को 11 बजे में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल का स्वागत किया गया। वे पटना से दरभंगा जा रहे थे। जहां पूर्व प्रत्याशी भाजपा नेता अशोक सिंह के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल माला और अंगवस्त्र से स्वागत किया।