कुशलगढ़: सारण में हाइड्रो पावर प्लांट की चर्चा के बीच भाजपा ने किया बड़ा दावा, ग्रामीणों से कहा- अफवाहों पर न दें ध्यान
कुशलगढ़ उपखण्ड की सारण की पांच पंचायत क्षेत्र में प्रस्तावित हाइड्रो पावर प्लांट को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पूंजीलाल गायरी, पूर्व संसदीय सचिव भीमा भाई डामोर एवं भाजपा जिला महामंत्री कान्हिंग रावत सारण पहुंचे। यहां आयोजित विशाल सभा में हजारों ग्रामीणों की मौजूदगी के बीच नेताओं ने हाइड्रो पावर प्लांट को लेकर चल रही चर्चाओं