रानीगंज: दोपहर 12 बजे पंचायत भवन में लटका मिला ताला, कर्मी नहीं मिले
ग्राम पंचायत के लोगों का काम पंचायत स्तर पर ही हो, इसके लिए सरकार की ओर से लाखों-करोड़ों रुपये खर्च कर विभिन्न पंचायतों में पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया गया है। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को छोटे-मोटे सरकारी कार्यों के लिए प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगाने से राहत दिलाना है।