जमुई: उद्योग समाधान समीक्षा में डीएम ने औद्योगिक समस्याओं का किया समाधान, हर माह होगी बैठक
Jamui, Jamui | Jul 8, 2026 डीएम की अध्यक्षता में बुधवार 3 बजे के करीब आयोजित "उद्योग समाधान समीक्षा" में विभिन्न उद्योगों की लंबित समस्याओं का त्वरित निपटारा किया गया। लांगटा बाबा प्राइवेट लिमिटेड की भूमि अधिग्रहण समस्या के समाधान के लिए 15 अगस्त तक कार्रवाई का निर्देश दिया गया। वहीं अंकुर बायोकेम एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड के एनओसी से जुड़ी अड़चन मौके पर ही दूर कर दी गई।