बूंदी: माटुंदा रोड स्थित इलेक्ट्रिकल्स की दुकान में लगातार तीसरी बार चोरी, मोबाइल लेकर चोर हुआ फरार
Bundi, Bundi | Jun 7, 2024 माटूंदा रोड पर दिनदहाड़े इलेक्ट्रिकल्स की दुकान से पलभर में चोर मोबाइल पार कर गया। चोर सेल लेने के बहाने दुकान पर आया। पहले उसने बातों में उलझाया और काउंटर पर रखा मोबाइल चुरा लिया, जिसकी लागत साढ़े 12 हजार रुपए है। घटना के बाद पीड़ित हेतनसिंह गुर्जर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी।