धौलपुर: सड़क दुर्घटना में घायल बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान निजी अस्पताल में हुई मौत, पुलिस ने शव मोर्चरी में भेजा
बादरपुर गांव के पास दीपावली के दिन एक बाइक सवार को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान निवासी बादरपुर के रूप में हुई है। घायल अवस्था में उसे जिला चिकित्सालय लाया गया था। लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया। परिजन उसे आगरा ले गए।