मंझनपुर: पुलिस ने पश्चिम शरीरा इलाके से नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया, लड़की को भेजा वन स्टॉप सेंटर
पश्चिम शरीरा थाना पहुंचकर 17 सितंबर को वादिनी द्वारा पुलिस से बताया गया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी को फतेहपुर जिले का व्यक्ति बहला फुसलाकर ले गया है।रविवार को पुलिस ने थाना क्षेत्र से विकास पुत्र भैया लाल को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने पीड़िता लड़की को भी बरामद कर लिया है,जिसे कार्रवाई के पश्चात मंझनपुर वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है।युवक का चालान किया गया।