मंझनपुर: महवाघाट पुलिस ने भतीजे की पिटाई कर टांग चीरने वाले दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया, भेजा न्यायालय
महेवाघाट थाना क्षेत्र के अजरौली गांव में 12 सितंबर को हुई सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस प्रकरण में नामजद दोनों इनामी आरोपियों को रविवार को धाता मोड़ नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया है।