मंझनपुर: मंझनपुर में गुस्ताख-ए नबी की एक सजा सिर तन से जुदा वायरल वीडियो मामले में महिलाओं ने कोतवाली का किया घेराव
मंझनपुर कस्बे में कुछ लोगों ने जुलूस निकालकर गुस्ताख-ए-नबी की एक सजा, सिर तन से जुदा जैसे नारे लगाए। इसका वीडियो वायरल होते ही माहौल गरमाया तो सात नाबालिगों समेत 10 आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस का कहना है कि जुलूस निकालने की कोई अनुमति नहीं ली गई थी। वहीं शनिवार की शाम को महिलाओं ने कोतवाली का घेराव किया जिसके बाद पुलिस ने समझा दिया है।