देवबंद: पुलिस ने स्कूल, ट्यूबवेल और निर्माणाधीन मकान से तार चोरी करने वाले चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
थाना देवबंद पुलिस ने सोमवार दोपहर दो बजे चोरी की अलग-अलग घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 किलो 900 ग्राम कॉपर का तार बरामद किया है। आरोपी स्कूल, ट्यूबवेल और निर्माणाधीन मकान से बिजली के तार चोरी करने में शामिल बताए गए हैं।