पार्वती घाटी के गाँव ढुखरा निवासी शंकर भगेला एवं भूपेंद्र सिंह जी द्वारा ग्रीन सेव की 30 क्रेट गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू के माध्यम से गौधन की सेवा हेतु दान की गईं। इस पुण्य कार्य के लिए गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू उनका हृदय से आभार व्यक्त करता है।
इसी प्रकार आज की शानदार धाम में काईशथा परिवार, गाँव वगीयादा द्वारा स्वादिष्ट मीठे बाबरू गौ सेवा के लिए दिए गए। हर त्योहार के दिन कोई न कोई दानी सज्जन इस सेवा अभियान से जुड़कर अपना अमूल्य सहयोग प्रदान कर रहे हैं, जो वास्तव में बहुत ही प्रेरणादायक और सराहनीय है।
आज की इस शानदार धाम में गौ सेवक एवं साथी कमलेश ठाकुर, कमला काईशथा, पुष्पा काईशथा, पियूष काईशथा, दिव्यांशी काईशथा, सुरेन्द्र काईशथा, कृष्ण नेगी, ललित शर्मा, गंगा, अजय शर्मा, टिकम राम, छापे राम नेगी, चुनी महंत, पिंकू भण्डारी, हुक्म राम, अमर भण्डारी, अमर ठाकुर, अजय, अमन, बोनी सोनी, भूपेंद्र ठाकुर, अमन ठाकुर, चन्द्र ठाकुर, बेली राम, तरुण कुमार, तुलसी देवी, चन्द्रा महंत, पूर्ण चंद, नीटू राम, आशु, भवानी दत्त, आलू, खूब राम, किशन सिंह, मन्नत नेगी, प्रदीप ठाकुर, हरीश नेगी, विपिन शर्मा, विनय सूद, संजय कुमार, प्रतीक्षा ठाकुर, जया घई, हेम सिंह, सोनाली नेगी, योग राज, तीर्थ राम नेगी, राम चंद एवं राम राज महंत सहित सभी साथियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू की ओर से सभी गौ सेवकों, दानी सज्जनों, सहयोगी साथियों एवं गौ भक्तों का इस शानदार और सराहनीय कार्य में सहयोग देने के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
Shera negi
Kullu, Kullu | Nov 6, 2026