कटोरिया: कटोरिया थाना में बेलहर एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, अनुमंडल के सभी थानाध्यक्ष हुए शामिल
Katoria, Banka | May 6, 2026 बेलहर एसडीपीओ रवींद्र मोहन प्रसाद द्वारा बुधवार शाम करीब 5:30 बजे कटोरिया थाना में क्राइम मीटिंग किया गया। मौके पर अनुमंडल के सभी थानाध्यक्ष उपस्थित थे। इस दौरान एसडीपीओ द्वारा सभी थाने के कांडों, वांछित की गिरफ्तारी आदि की समीक्षा की गयी। साथ ही विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।