मुरैना नगर: सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार, बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों को पेट्रोल, डीजल व सीएनजी न दें: कलेक्टर
*सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन में बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों को पेट्रोल, डीजल एवं सीएनजी न दी जाए । कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ की अध्यक्षता में जिले के समस्त पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक सोमवार को आयोजित की गई। बैठक में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन में बिना नंबर प्लेट के वाहनों को डीजल पेट्रोल नहीं देने के निर्देश दिए गए।