पतरातू: भुरकुंडा बलकूदरा खदान में प्रदूषण नियंत्रण दिवस पर श्री अग्रसेन स्कूल के विद्यार्थियों ने इको पार्क का दौरा किया
भुरकुंडा बलकूदरा खदान स्थित राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस के अवसर पर श्री अग्रसेन स्कूल के विद्यार्थियों ने इको पार्क और सोलर प्रोजेक्ट का दौरा किया। सैकड़ों विद्यार्थियों ने पार्क में लगे विभिन्न प्रजाति के पौधों का अवलोकन किया। साथ ही कृत्रिम तालाब, बटरफ्लाई गार्डन, कचरा प्रबंधन मॉडल, प्रदूषण नियंत्रण उपायों को देखा।