गभाना: पहावटी मोड़ के पास हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई रोडवेज बस, दो लोगों की हुई मौत
सोमवार देर रात्रि में कन्नौज डिपो रोडवेज बस दिल्ली से सवारियों को लेकर कन्नौज के लिए जा रही थी। रात्रि में करीब डेढ़ बजे गभाना क्षेत्र में हाईवे पर पहावटी मोड़ के पास किसी वाहन को बचाने के प्रयास में बस आगे पाइप लेकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली व बस क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि बस चालक वह ट्रैक्टर सवार एक युवक की मौत हो गई।