गभाना: मोरहना में घर जा रहे साइकिल सवार दुकानदार से बाइक सवार बदमाशों ने लूटे ₹20 हजार और मोबाइल फोन
गभाना के मोरहना गांव निवासी शुभम बघेल उर्फ शंभू, जो कटरा मोड़ पर शुभम मेडिकल स्टोर चलाते हैं, सोमवार रात करीब सवा आठ बजे दुकान बंद कर साइकिल से घर लौट रहे थे। तभी गांव के रास्ते में पुलिया के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। उन्होंने शुभम के साथ मारपीट की और उनके पास रखा बैग छीन लिया, जिसमें 20 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन था, को लेकर फरार हो