बहादुरपुर: खैरोदा चक्क गांव में किशोरी की मौत के बाद प्रशासन ने की मदद, परिजनों को ₹10 हजार की आर्थिक सहायता दी
खैरोदा चक्क गांव में किशोरी की मौत के बाद प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की है। प्रशासन ने सोमवार को शाम 6 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि ग्राम निवासी गंतोबाई, पुत्री रामचरण आदिवासी के निधन के पश्चात सिविल अस्पताल मुंगावली के डॉ. अजय जाटव द्वारा परिजनों को 10 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा गया।