लालगंज: लालगंज नगर परिषद के वार्ड संख्या 10 में बुनियादी सुविधाओं का गंभीर अभाव
लालगंज नगर परिषद के वार्ड संख्या 10 में बुनियादी सुविधाओं का गंभीर अभाव बना हुआ है। करीब ढाई हजार आबादी वाले इस वार्ड में जर्जर सड़क, टूटे नाले, जलजमाव, खराब स्ट्रीट लाइट और कमजोर सफाई व्यवस्था से लोग परेशान हैं। नल-जल योजना का मोटर खराब होने से पानी की किल्लत भी बनी हुई है। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी अब तक नहीं मिला है। स्थानीय लोगों ने जल्द सुधार की