राजमहल: पूर्वी नारायणपुर पंचायत से राधानगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
राजमहल थाना क्षेत्र के पूर्वी नारायणपुर पंचायत अंतर्गत हसन टोला गांव से राधानगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक अप्राथमिकी आरोपित समसुल हक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित को पुलिस ने मंगलवार को अपराह्न करीब 4 बजे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।