माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के हरौली गांव में नाबालिग किशोर ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली,किशोर को फांसी पर लटकता देख परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने मृत्य घोषित कर दिया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दिन बुधवार समय 5 बजे पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम उरई भेज दिया है और वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है। वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ।