मड़ावरा: सतवाँसा में खेल मैदान का शुभारंभ मण्डल आयुक्त ने फीता काटकर किया
तहसील मड़ावरा के सतवाँसा गाँव मे ग्राम पंचायत द्वारा निर्मित खेल मैदान का शनिवार को शाम करीब 4.30 बजे मण्डल आयुक्त द्वारा फीता काटकर शुभारंम्भ किया।इस अवसर पर मण्डल आयुक्त ने खेल मैदान परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इस दौरान मण्डल आयुक्त के साथ जिला अधिकारी, पुलिस अधीक्षक मुख्य विकास अधिकारी भी मौजूद रहे।