पूरनपुर: नगर के एक मोहल्ले में देवर ने भाभी से दुष्कर्म का किया प्रयास, पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत
पूरनपुर नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया उसका पति मुंबई में रहकर काम करता है। आरोप है कि उसके पति ने गैर समुदाय की युवती के साथ दूसरी शादी कर ली है। महिला अपने आठ माह के बच्चे के साथ ससुराल में रहती है। उसका देवर उस पर बुरी नीयत रखता है और उसको चारपाई पर दबोच कर उसके साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया।