पूरनपुर: तहसील परिसर में आगामी त्योहार मोहर्रम को लेकर पीस मीटिंग का हुआ आयोजन
पूरनपुर तहसील परिसर में मंगलवार को एसडीम राजेश कुमार शुक्ला के नेतृत्व में आगामी त्योहार मोहर्रम को लेकर पीस मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें त्योहार पर होने वाली समस्याओं का पहले से ही समाधान कराने व किसी तरह से समस्या उत्पन्न न हो इसको लेकर लोगों की बातों को सुना गया। इस दौरान कुछ लोगों ने अपनी समस्या को बताया जिसको नोट कर समाधान कराने का अश्वासन दिया।