पूरनपुर: कोतवाली परिसर में भारतीय साक्ष्य अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक संहिता लागू होने पर गोष्ठी का आयोजन
पूरनपुर कोतवाली में सोमवार को भारतीय साक्ष्य अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक संहिता एक जुलाई से लागू होने के बाद एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला, सीओ आलोक सिंह ने कोतवाली में संभ्रांत व्यक्तियों के साथ गोष्टी पर जानकारी दी। कार्यक्रम में दो कालेजो के छात्र पहुंचे। अफसरों ने बताया कानून के नियम में पीड़ित पक्ष को समय से न्याय मिलेगा।