पूरनपुर: मोहल्ला रजागंज में तीन लोगों ने की एक युवक की पिटाई, पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से की शिकायत
पूरनपुर मोहल्ला रजागंज निवासी जावेद हुसैन पुत्र नबी जान ने सोमवार को पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह बाजार से सब्जी खरीदने जा रहा था। आरोप है कि मोहल्ले के रहने वाले आरिफ, शमशाद,आकिल और साजिद उसको देखकर गाली गलौज करने लगे विरोध करने पर उसकी लाठी डंडे व बेल्टों से पिटाई कर दी। पीड़ित युवक ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायतकर कार्रवाई की मांग की है।