पूरनपुर: हबीबगंज गोटिया में नाले की समस्या को लेकर, भाजपा महिला मोर्चा संगठन की महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन
पूरनपुर मोहल्ला हबीबगंज गोटिया धनाराघाट रोड कारगिल पेट्रोल पंप के पास में नाला बंद होने के चलते पानी का निकास नहीं है। जिसके चलते गंदा पानी घरों के आसपास भर रहा है। इसको लेकर लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और शिकायतों के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। जबकि बारिश का मौसम है। बारिश होने पर पानी घरों में भर जाएगा।