पूरनपुर: मोहल्ला चौक में मिठाई कारोबारी के घर में सोने चाँदी के जेवर सहित 14 लाख से ज्यादा की हुई चोरी
पूरनपुर नगर के मोहल्ला चौक निवासी कुलदीप गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता ने मंगलवार को बताया कि घर में उसकी मिठाई की दुकान है। रात सभी लोग खाना खाकर सो गए थे। देररात छत से घुसकर अलमारी के ताले तोड़कर उसमें रखे एक लाख 60 हजार रुपए नगद व सोने चाँदी के जेवर सहित लगभग 14 लाख 40 हजार रुपए की हुई चोरी मचा हड़कंप।