Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

■नगरोटा सूरियां : गजखड पुल निर्माण को मिलेगी रफ्तार, चीन से मंगवाई गई करोड़ों की आधुनिक मशीन #nagrotasurian #newsupdate

Chamba, Chamba | May 5, 2026

MORE NEWS

BJP ने नूर दीन नूरानी पर जताया भरोसा, प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा का उपाध्यक्ष नियुक्त

सुरेंद्र ठाकुर / Pangi Live News 
चंबा, 25 जून।
भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए नूर दीन नूरानी को प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। हाल ही में बीडीसी सदस्य निर्वाचित हुए नूरानी को प्रदेश स्तर पर यह दायित्व मिलने से उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।
नूर दीन नूरानी लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। पार्टी नेतृत्व ने उनकी संगठनात्मक क्षमता, जनसंपर्क और समर्पण को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए इसे अल्पसंख्यक समाज में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
नियुक्ति पर नूर दीन नूरानी ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं को अल्पसंख्यक समाज तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।
बाइट इंट्रो:
"हाल ही में बीडीसी सदस्य चुने गए नूर दीन नूरानी को भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति के बाद उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए अपनी प्राथमिकताओं और भविष्य की योजनाओं को लेकर क्या कहा, सुनिए..."

📞 खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 70185-86290

BJP ने नूर दीन नूरानी पर जताया भरोसा, प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा का उपाध्यक्ष नियुक्त सुरेंद्र ठाकुर / Pangi Live News चंबा, 25 जून। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए नूर दीन नूरानी को प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। हाल ही में बीडीसी सदस्य निर्वाचित हुए नूरानी को प्रदेश स्तर पर यह दायित्व मिलने से उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। नूर दीन नूरानी लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। पार्टी नेतृत्व ने उनकी संगठनात्मक क्षमता, जनसंपर्क और समर्पण को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए इसे अल्पसंख्यक समाज में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। नियुक्ति पर नूर दीन नूरानी ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं को अल्पसंख्यक समाज तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। बाइट इंट्रो: "हाल ही में बीडीसी सदस्य चुने गए नूर दीन नूरानी को भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति के बाद उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए अपनी प्राथमिकताओं और भविष्य की योजनाओं को लेकर क्या कहा, सुनिए..." 📞 खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 70185-86290

Chamba, Chamba | Jun 25, 2026

🏏 "चौगान से उठी नशामुक्ति की हुंकार: मिंजर क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ पर खिलाड़ियों ने ली चिट्टे से दूर रहने की शपथ"

सुरेंद्र ठाकुर / Pangi Live News 
चंबा, 25 जून।

अंतरराष्ट्रीय मिंजर फेयर क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को चंबा के ऐतिहासिक चौगान मैदान में उत्साह और जोश के माहौल के बीच हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए सभी प्रतिभागियों को नशे, विशेषकर चिट्टे जैसे घातक नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं को अनुशासन, स्वस्थ जीवनशैली और सकारात्मक सोच की दिशा देने का सशक्त मंच हैं। उन्होंने कहा कि आज समाज के सामने नशे की बढ़ती प्रवृत्ति एक गंभीर चुनौती बनकर उभरी है, जिससे युवाओं को बचाने में खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे न केवल स्वयं नशे से दूर रहें, बल्कि अपने गांव, स्कूल, कॉलेज और समाज में भी नशामुक्ति का संदेश पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि नशा युवाओं के सपनों और भविष्य को बर्बाद करता है, जबकि खेल उन्हें पहचान, सम्मान और सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हैं।

उपायुक्त ने प्रतियोगिता में भाग ले रही सभी टीमों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना, अनुशासन और भाईचारे के साथ मुकाबले खेलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने का भी कार्य करती हैं।

प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर खिलाड़ियों, आयोजकों तथा खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। चौगान मैदान खेल प्रेमियों की मौजूदगी से गुलजार रहा और पूरे क्षेत्र में खेलों के प्रति युवाओं का जोश साफ दिखाई दिया।

PANGI LIVE NEWS

📞 खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 7018586290

🏏 "चौगान से उठी नशामुक्ति की हुंकार: मिंजर क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ पर खिलाड़ियों ने ली चिट्टे से दूर रहने की शपथ" सुरेंद्र ठाकुर / Pangi Live News चंबा, 25 जून। अंतरराष्ट्रीय मिंजर फेयर क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को चंबा के ऐतिहासिक चौगान मैदान में उत्साह और जोश के माहौल के बीच हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए सभी प्रतिभागियों को नशे, विशेषकर चिट्टे जैसे घातक नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं को अनुशासन, स्वस्थ जीवनशैली और सकारात्मक सोच की दिशा देने का सशक्त मंच हैं। उन्होंने कहा कि आज समाज के सामने नशे की बढ़ती प्रवृत्ति एक गंभीर चुनौती बनकर उभरी है, जिससे युवाओं को बचाने में खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे न केवल स्वयं नशे से दूर रहें, बल्कि अपने गांव, स्कूल, कॉलेज और समाज में भी नशामुक्ति का संदेश पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि नशा युवाओं के सपनों और भविष्य को बर्बाद करता है, जबकि खेल उन्हें पहचान, सम्मान और सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हैं। उपायुक्त ने प्रतियोगिता में भाग ले रही सभी टीमों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना, अनुशासन और भाईचारे के साथ मुकाबले खेलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने का भी कार्य करती हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर खिलाड़ियों, आयोजकों तथा खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। चौगान मैदान खेल प्रेमियों की मौजूदगी से गुलजार रहा और पूरे क्षेत्र में खेलों के प्रति युवाओं का जोश साफ दिखाई दिया। PANGI LIVE NEWS 📞 खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 7018586290

Chamba, Chamba | Jun 25, 2026

चंबा। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर एक प्रमुख निर्णय लेते हुए नूर दीन नूरानी को प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। Ajay Himachal News  Neeraj Nayar #ChambaNews #HimachalNews #highlights #highlight #highlightseveryonefollowers

चंबा। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर एक प्रमुख निर्णय लेते हुए नूर दीन नूरानी को प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। Ajay Himachal News Neeraj Nayar #ChambaNews #HimachalNews #highlights #highlight #highlightseveryonefollowers

Chamba, Chamba | Jun 25, 2026