बड़गांव: अंबामाता पुलिस ने थाना क्षेत्र में दबिश देकर 27 बदमाशों को किया गिरफ्तार, इनमें 6 हिस्ट्रीशीटर शामिल
अंबामाता पुलिस ने दबिश देकर 27 बदमाशों को दबोचा, 6 हिस्ट्रीशीटर शामिल। उदयपुर पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के विशेष अभियान के तहत अंबामाता थाना पुलिस ने दबिश देकर 27 बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनमें 6 हिस्ट्रीशीटर शामिल हैं। एएसपी उमेश ओझा व सीओ कैलाश खटीक के सुपरविजन में थानाधिकारी मुकेश खटीक की टीम ने विभिन्न इलाकों में दबिश दी।