बड़गांव: अंबामाता पुलिस ने थाना क्षेत्र में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
हरियाली अमावस्या मेले से लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार अंबामाता थाना क्षेत्र में हरियाली अमावस्या मेले से लौट रहे युवक रोहित गमेती पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी ललित नायक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 24 जुलाई की शाम रानी रोड स्थित जैन फार्म हाउस के पास हुए इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था।