प्रतापगढ़: खिदिरपुर में नई पुलिस चौकी का आगाज, एसपी दीपक भूकर ने फीता काटकर किया उद्घाटन
प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए खिदिरपुर पुलिस चौकी का गुरुवार शाम 6:00 बजे एसपी दीपक भूकर ने शुभारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने विधिवत फीता काटकर चौकी का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया की इस नई चौकी के बनने से हाईवे पर होने वाले अपराधों और सड़क हादसों पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।