कोल: भुजपुरा में नगर निगम टीम ने डेयरी संचालकों पर ₹33,000 का जुर्माना लगाया, गंदगी करने पर होगी कार्रवाई
Koil, Aligarh | Jan 27, 2025 अवैध डेयरी संचालकों द्वारा गोबर व गंदगी सड़क व नालियों में बहने के कारण सफाई व्यवस्था में आ रही बाधा को देखते हुए सोमवार की दोपहर करीब 2:00 बजे नगर आयुक्त विनोद कुमार के निर्देश पर पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी राजेश गुप्ता के नेतृत्व में भूजपुरा क्षेत्र में डेयरी संचालकों पर कार्यवाही करते हुए 33000 का जुर्माना वसूल किया।