कोल: अकराबाद पुलिस ने गांव टुआमाई से 27 टेट्रा पैक देसी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Koil, Aligarh | Jan 27, 2025 SSP संजीव सुमन के द्वारा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के क्रम में थाना अकराबाद पुलिस ने 27 टेट्रा पैक देसी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त पप्पू पुत्र जमनादास अवैध रूप से शराब की बिक्री किया करता था। गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस के द्वारा जेल भेज दिया गया है।